कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देश के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही कांग्रेस प्रमुख के कार्यालय के एक नेता के पूर्व पीएम वाजपेयी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए राहुल गांधी के पुष्पांजलि के कदम को नाटक करार दिया है।
राहुल गांधी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर पुष्प चढ़ाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संयोजक गौरव पांधी ट्वीट पर वाजपेयी पर अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाते हैं, वहीं राहुल वाजपेयी के स्मारक पर जाकर फूल चढ़ाने का ड्रामा करते हैं। हालांकि पांधी ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव की समाधि पर नहीं गए। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “राहुल पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधि पर केवल फोटो खिचवाने, गणमान्य लोगों में चर्चा के लिए गए। यह उनकी केवल छवि निखारने की कवायद है। अगर वह गंभीर होते तो हैदराबाद में नरसिम्हाराव की समाधि पर भी जरूर जाते।” इस पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि राहुल महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक पर तपस्या के तहत जा रहे हैं। वह इस देश की प्रगति में योगदान देने वालों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
पांधी के ट्वीट पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वाजपेयी ने नरेन्द्र मोदी से कहा था कि वह राजधर्म का पालन करें। लेकिन यह दुख की बात है कि मोदी ने यह पाठ कभी नहीं पढ़ा और संविधान को दरकिनार कर दिया। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलने वालों से आइबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) पूछताछ कर रही है। आइबी उन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसान संगठनों के नेताओं आदि को ट्रैक कर रही है जो राहुल से मिले थे।
इससे पहले, राहुल गांधी वीर भूमि, शक्ति स्थल व शांति वन भी गए और अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, स्व. इंदिरा गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि पर भी पुष्प चढ़ाए तथा प्रार्थना की। राहुल गांधी ने “भारत जोड़ो यात्रा” के दिल्ली पहुंचने के साथ पूर्व प्रधानमंत्रियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसे सोमवार सुबह के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...