Google Analytics Meta Pixel रायगढ़- एक माह में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण, परिजनों को दी गई 1.72 करोड़ की सहायता राशि - Ekhabri.com

रायगढ़- एक माह में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण, परिजनों को दी गई 1.72 करोड़ की सहायता राशि

कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का तेजी से हो रहा निराकरण
माह अक्टूबर में जिले में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का हुआ निराकरण
मृतक के नजदीकी वारिसानों को दिए गए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि

रायगढ़- कलेक्टर रानू साहू ने प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश विशेष रूप से सभी राजस्व अधिकारियों को दिए हुए हैं। जिससे पीडि़त परिवार को ऐसे मुश्किल समय में सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। उनके निर्देश के परिपालन में बीते अक्टूबर माह रायगढ़ जिले में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें मृतक के वारिसानों को आरबीसी 6-4 के  तहत 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सभी एसडीएम को सारी औपचारिक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके आधार पर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। मृतकों के मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा, डॉक्टर का शव परीक्षण रिपोर्ट, संबंधित थाना का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। तहसील स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। जिसके पश्चात सहायता राशि स्वीकृत कर परिजनों को वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में माह अक्टूबर 2022 में सभी अनुविभाग अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत जैसे पानी में डूबने, सर्पदंश से मृत्यु, बिजली गाज, आग में जलने, गड्ढों में गिरने एवं खदान धसकने से कुल 43 लोगों की असामायिक मृत्यु हो गई थी। उक्त सभी प्रकरणों में कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशन में संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा तहसीलदार की अनुशंसा पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत कर वितरण कर दिया गया है। जिसके तहत मृतक के परिवारजनों को कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इनमें रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत 10, पुसौर के 01, खरसिया के 7, घरघोड़ा के 5, तमनार के 2 एवं धरमजयगढ़ में 18 प्रकरण थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...