Google Analytics Meta Pixel होली पर रेलवे का तोहफा: कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा - Ekhabri.com

होली पर रेलवे का तोहफा: कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

नई दिल्ली। होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने कई दिशाओं में स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें मुख्य रूप से लखनऊ-छपरा, छपरा-फर्रुखाबाद, दिल्ली-जोधपुर, लखनऊ-चंडीगढ़ और अहमदाबाद-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेनें आरक्षित श्रेणी वाली हैं। दिल्ली से जोधपुर के लिए स्पेशल ट्रेन मंगलवार से चलेगी। ट्रेन संख्या 09457 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोज रात 9.20 बजे जोधपुर रवाना होगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 09457 जोधुपर से दिल्ली के लिए रोज रात 8.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू व गुरुग्राम स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी
-चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा, मंगलवार से चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05012 प्रतिदिन शाम 5.15 बजे चलेगी व अगले दिन लखनऊ सुबह 9.10 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए यह ट्रेन रात के 11.55 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला छावनी, जगाधरी कारखाना, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मौजम्मपुर नारायण, बासी किरतपुर, बिजनौर, हल्दौर, चांद सियाऊ, मंडी धनौरा, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, चंदौसी, शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
4 मार्च से लखनऊ-छपरा-लखनऊ सप्ताह में चार दिन
उधर, 4 मार्च से एक अन्य ट्रेन (05054/05053) लखनऊ-छपरा-लखनऊ सप्ताह में चार दिन चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन बादशाहनगर, गोमती नगर, फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, औनरीहार, गाजीपुर सिटी, युसुफपुर, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05083/05084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा मंगलवार से अग्रिम सूचना तक सप्ताह में चार दिन चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गौतम स्थान, मांझी, सुरेमनपुर, रेवती, सहतवारपुर, बलिया, चिलकाहार, रासरा, रतनपुरा, इंद्रा जंक्शन, मऊ जंक्शन, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरसन रोड, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या, फैजाबाद, रुदौली, दरयाबाद, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज और कन्नौज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
कल से अहमदाबाद-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
इसके अलावा 3 मार्च से ट्रेन संख्या 09415/09416 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, जम्मू तवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...