नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ शब्दों में कहा कि रेलवे से जुड़े फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक वीडियो न फैलाएं, क्योंकि इससे यात्रियों में अफरा-तफरी और गलतफहमी फैलती है।
रेल मंत्री रविवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अचानक निरीक्षण कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के होल्डिंग एरिया, साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत कर सीधा फीडबैक लिया।
रेल मंत्रालय के अनुसार, त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो लोग रेलवे से जुड़े फर्जी वीडियो फैलाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार, उत्तरी रेलवे के महानिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। रेल मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाए।
गौरतलब है कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है। शनिवार को नई दिल्ली और सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने गृह नगर जाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...