लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के तो 45 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बिहार में अगले 48 घंटों में 19 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी शामिल हैं। 11 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम ,बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, ईस्ट मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे के इलाके और गोवा आदि में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के साथ ही पंजाब, उड़ीसा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मकश्मीर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यह मानसून की बारिश नहीं है। 516.9 मिमी बारिश के बाद मानसून दिल्ली से 29 सितंबर को लौट गया था। इस बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर पुरवाई हवाओं के साथ मध्य व ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव से बनता है। दिल्ली में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों को ठंड महसूस हो रही है।
दिल्ली के लाहौरी गेट में इमारत ढही, बच्ची की मौत, कई घायल
दिल्ली के लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में एक पुराना दो मंजिला जर्जर मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अब तक 11 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...