छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में मौसम ने एक बार फिर राहत दी है। छत्तीसगढ़ का मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार शाम तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ लगातार 3 घंटे तेज बारिश हुई है।
राजधानी रायपुर और जांजगीर चांपा में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते घरों से बिजली गायब रही तो वहीं बाहर तेज हवा के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जांजगिर चांपा, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दुर्ग संभाग के लगभग सभी जिलों में भी अगले 5 घंटों में बारिश की संभावना जताई है।
वहीं बस्तर संभाग में भी कांकेर, कोण्डागांव और जगदलपुर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
बारिश के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ने बताया, कि प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं 25 मई के बाद बारिश का दौर खत्म होगा और वापिस से भीषण गर्मी का दौर शुरु हो जाएगा। बता दें, मंगलवार को भी बिलासपुर संभाग में न्यायधानी, जांजगिर चांपा, सक्ती सहित आसपास के अन्य जिलों में तेज बारिश हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...