Google Analytics Meta Pixel शाम और देर रात अंधड़ के साथ कई जिलों में बारिश - Ekhabri.com

शाम और देर रात अंधड़ के साथ कई जिलों में बारिश

सुबह तक कई इलाकों में गुल रही बिजली, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 17 मिमी बारिश
रायपुर। लगातार तीन दिनों तक लू चलने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार रात रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली में तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में सुबह तक बिजली गुल थी। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि शुक्रवार सुबह से एक बार फिर सूरज का पारा चढऩे लगा है। सर्वाधिक 17 मिलीमीटर बारिश राजनांदगांव में दर्ज की गई। इसके अलावा रायपुर में 16.1 मिमी, दुर्ग में 11, बिलासपुर में 5.8, जगदलपुर में 0.9 और पेण्ड्रा में 0.2 मिमी रिकॉर्ड हुई। गुरुवार को दिन का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सारंगढ में मापा गया है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, रायपुर में 41.9 डिग्री, पेण्ड्रा रोड में 41.2 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और जगदलपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ही अधिक रहा है। शाम होते ही मौसम में बदलाव दिखने लगा। शाम 6.30 से 7 बजे तक कई जिलों में हवा अंधड़ में बदल चुकी थी। रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कवर्धा जिलों के कुछ हिस्सो में गरज-चमक के साथ बरसात हुई। मौसम विभाग ने बताया, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहां से तेलंगाना तक एक द्रोणिका 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसकी वजह से दुर्ग संभाग के उत्तरी जिलों और बिलासपुर संभाग के जिलों में वर्षा हुई है। बरसात की वजह से लोगों को रात की गर्मी से कुछ राहत मिली है।
अंधड़ की वजह से बिजली गुल
राजधानी रायपुर में रात आए तेज अंधड़ की वजह से बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा है। संतोषी नगर, मोती नगर, सेज बहार, बोरियाखुर्द इलाके में कुछ देर के लिए बिजली चली गई। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी आई। लोगों को इसकी वजह से काफी परेशानी भी उठानी पड़ी।
आज भी बरसात के आसार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में उत्तर-पश्चिम से गर्म हवा और दक्षिणी हिस्से में अपेक्षाकृत ठंडी दक्षिणी हवा का आगमन अब भी जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की भी संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *