पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से बस्तर संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से दक्षिण बस्तर का पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से सोमवार रात से ही सड़क संपर्क बाधित है। बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 और 163 तथा सुकमा जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बाधित है। सैकड़ों वाहन मार्ग में फंस गए हैं।
बारिश का असर सड़क मार्ग पर ही नहीं रेलमार्ग पर भी पड़ा है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन किरंदुल रेलखंड में भांसी-बचेली के बीच पेड़ के उखड़कर रेलमार्ग पर गिरने से सोमवार सुबह 5.30 से 10.30 बजे तक पांच घंटे बाधित रहा।भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा पहले ही दक्षिण बस्तर के किरंदुल तक जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल को 11 सितंबर तक दंतेवाड़ा में रद करने का निर्णय लिया जा चुका है।
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में चक्का बुक्का नदी में बाढ़ से चिंतलनार गांव में पानी घुस गया है। यहां दो दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बस्तर संभाग के चार जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में औसत बारिश दर्ज की गई है।
दंतेवाड़ा में जन जीवन अस्त-व्यस्त
लगातार हो रही बारिश से दक्षिण बस्तर में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में नगर के बीच डंकनी नदी का पुराना पुल डूब गया। इस पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। वहीं बैलाडीला व सुकमा को जोड़ने वाली सड़क पर भी पातररास व कुम्हाररास के बीच पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर डुमाम नदी का गाटम पुल भी डूबा हुआ है। डंकनी नदी के बैक वाटर से बालपेट व बालूद गांव के निचले इलाकों में पानी भर आया है। जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित होने से बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर यात्री बसें स्टैंड में ही खड़ी कर दी गई हैं। बारसूर-चित्रकोट मार्ग, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बस सेवाएं ठप हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...