Google Analytics Meta Pixel राजीव युवा मितान सम्मेलन: रूट चार्ट जारी, सम्मेलन स्थल सज कर तैयार - Ekhabri.com

राजीव युवा मितान सम्मेलन: रूट चार्ट जारी, सम्मेलन स्थल सज कर तैयार

रायपुर। रायपुर की यातायात पुलिस ने शनिवार को नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग, जिला बालोद, धमतरी, गरियाबंद, और अभनपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन एक समान रूट पर होकर नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग, और जिला महासमुंद, बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ पर होकर नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। जिला रायपुर (शहर व धरसींवा क्षेत्र) से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी ब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से सीधे राज्योत्सव मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। दुर्ग संभाग व राजनांदगांव संभाग से आने वाले वाहन टाटीबंध से पचपेड़ी नाका से माना बस्ती होकर तुता की ओर से राज्योत्सव मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

13 स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था

राजीव युवा मित्र सम्मेलन के दौरान आने वाले वाहनों के लिए 13 पार्किंग स्थानों की व्यवस्था की गई है। इनमें विधायक, पदाधिकारी, और व्हीआईपी गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग क्रमांकों में जगह बनाई गई है।

पार्किंग क्रमांक 2 – 1500 गाड़ियां
पार्किंग क्रमांक 3 – 300 कारें (पेवर्ड पार्किंग)
पार्किंग क्रमांक 4 – 500 कारें (धरनास्थल के सामने)
पार्किंग क्रमांक 5 – 500 कारें (तुता तालाब के किनारे)
पार्किंग क्रमांक 6 – 500 बसें (पुरखौती मुक्तांगन के सामने)
पार्किंग क्रमांक 7 – 500 बसें (पुरखौती मुक्तांगन के सामने, बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद एवं अभनपुर क्षेत्र)
पार्किंग क्रमांक 8 – 700 बसें (पुरखौती मुक्तांगन के सामने, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग, जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर क्षेत्र)
पार्किंग क्रमांक 9 – 300 कारें (निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन मैदान)
पार्किंग क्रमांक 10 – 100 कारें (कन्वेंशन सेंटर के पास)
पार्किंग क्रमांक 11 – 400 बसें (मुख्य मार्ग किनारे, दुर्ग संभाग)
पार्किंग क्रमांक 12 – 600 कारें (ग्राम तुता मार्ग के किनारे, दुर्ग संभाग)
पार्किंग क्रमांक 13 – 500 कारें (निमोरा तालाब के किनारे, बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद जिला)

Read Also  ब्रेकिंग वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपना पहला बजट 9 फरवरी को पेश करेंगे

IMG 20230902 WA0004

 

IMG 20230902 WA0001

 

IMG 20230902 WA0002

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *