राजिम। रविवार 7 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम दौरे पर रहेंगे। श्री साय छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समाज के 12 विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री शामिल होंगे, जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।
साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम सोपान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत क्षीरसागर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ साहू समाज के सभी विधायक एवं सांसद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में साहू समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान किया जायेगा। दोनों सोपान की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्षता टहल सिंह साहू की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
राजिम के त्रिवेणी संगम स्थिति राजीवलोचन मंदिर के सामने महोत्सव स्थल में भव्य पंडाल से मंच बनाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर और भोजनालय की भी व्यवस्था रहेगी। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक लोग जुटते हैं, जिसकी तैयारी का जायजा लेने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू राजिम पहुंचे। उन्होंने मंच को बड़ा बनाने कहा। भोजनालय की व्यवस्था भी देखी। महोत्सव मंच के सामने नदी की रेत को समतली करने कहा गया।
तैयारी को लेकर शुक्रवार दोपहर को छात्रावास में बैठक रखी गई है। बैठक में साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संरक्षक रूपेंद्र साहू, जिला साहू संघ सूरजपुर के महासचिव अशोक साहू, मंदिर समिति के महामंत्री रामकुमार साहू, डॉ दिलीप साहू, त्रिलोक साहू, डॉ लीलाराम साहू, गोपाल साहू, खोमन साहू, डॉ तोषन साहू, तरुण साहू, कोषाध्यक्ष भोला साहू, श्याम साहू, राजू साहू, भवानी शंकर साहू सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती अवसर पर 7 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे साहू समाज राजिम भक्तिन माता छात्रावास परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शोभा यात्रा में राउत नाचा, कलश यात्रा एवं आतिशबाजी के साथ शहर भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए समाज के मंत्री, सांसद, विधायक, साहू संघ के पदाधिकारी, राजिम भक्तिन माता समिति के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...