रायपुर। अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हर जगह उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में स्थापित राज्य सैनिक बोर्ड ने भी पूरे जोश के साथ दिवस में हिस्सा लिया। इसमें राज्य सैनिक बोर्ड के साथ उनके सभी 10 डीएसडब्ल्यूओ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, बैकुंठपुर, अंबिकापुर, जशपुर, कांकेर और जगदलपुर में भी योग दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। राज्य मुख्यालय रायपुर में राज्य सैनिक बोर्ड की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर हॉल में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक बिग्रेडियर विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) मौजूद थे। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित अष्टम योग दिवस के समारोह की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। निदेशक ने कर्मचारियों और ईएसएम (भूतपूर्व सैनिक) की भागीदारी की सराहना की और उन्हें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सत्र के दौरान ईएसएम ने योग और ध्यान के कई लाभों के बारे में सीखा, विभिन्न आसन और प्राणायाम किए, साथ ही लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनचर्या में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा योग सत्र के अलावा राज्य स्तर पर “भूतपूर्व सैनिकों में तनाव मुक्त स्वस्थ जीवन शैली सुनिश्चित करने में योग का महत्व और सार” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। निबंध प्रतियोगिता के विजेता दुर्ग के पूर्व हवलदार प्रभाकरन भारद्वाज और रायगढ़ के पूर्व हवलदार शंकर लाल भगत की बिटिया पायल भगत चुनी गईं। विजेताओं को राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...