रायपुर, 05 नवंबर 2024 – नवा रायपुर के अटल नगर में राज्योत्सव के दूसरे दिन आम नागरिकों और श्रमिकों में उत्साह देखा गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों और नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाला स्टॉल लगाया गया है।
श्रम विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत श्रमिकों के दिव्यांग होने या मृत्यु की स्थिति में सहायता राशि प्रदान करने की व्यवस्था बताई गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 1 से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई जारी रखने के लिए 1000 से 10,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत श्रमिकों, विशेषकर महिला श्रमिकों को पेंशन दी जाती है। इस योजना में पात्र श्रमिकों को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन जीवनभर प्रदान की जाती है।
इसके साथ ही, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके बच्चों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना में पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, रेलवे, और पुलिस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाती है।
श्रम विभाग के स्टॉल में अन्य योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध है, जैसे कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक सहायता, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना, शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना और असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना। इन योजनाओं के माध्यम से असंगठित महिला कर्मकारों को भी सहायता पहुंचाई जा रही है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 59 से 60 वर्ष के पंजीकृत श्रमिकों को 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
श्रम विभाग के इस स्टॉल ने छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को उनके श्रम का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...