रायपुर, 29 अक्टूबर 2025:राजधानी नवा रायपुर में 01 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। वे माना विमानतल पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्योत्सव 2025 के दौरान आम नागरिकों और वीआईपी मेहमानों के सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी की है।
प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा के लिए कुल 6 रूट और कई पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। प्रत्येक रूट से आने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग स्थल पर रुकने की व्यवस्था की गई है, ताकि राज्योत्सव स्थल तक पैदल आसानी से पहुंचा जा सके।
रूट और पार्किंग व्यवस्था
रूट-01: रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली आदि से आने वाले नागरिकों के लिए सेक्टर 22 पार्किंग (पी-15) निर्धारित।
रूट-02: महासमुंद, बलौदाबाजार, आरंग क्षेत्र से आने वालों के लिए सेक्टर 22 पार्किंग (पी-15)।
रूट-03: धमतरी, बालोद, दुर्ग से बसों के लिए मुक्तांगन और गोल्फ मैदान पार्किंग (पी-12, पी-13, पी-14)।
रूट-04: इन्हीं क्षेत्रों से कारों के लिए निमोरा पार्किंग (पी-11)।
रूट-05: दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर क्षेत्र से आने वालों के लिए तूता और निमोरा क्षेत्र की पार्किंग (पी-08, पी-09, पी-10)।
रूट-06: राजिम, गरियाबंद, गोबरा नवापारा से आने वालों के लिए मुक्तांगन और गोल्फ मैदान पार्किंग (पी-12, पी-13, पी-14)।
दोपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल के सामने पी-05, पी-06 और पी-07 में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
प्रप्तिबंधित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था
1 नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। व्हीआईपी रूट में कारकेड के आवागमन के समय आधे घंटे पहले सामान्य वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।
राज्योत्सव स्थल में लाठी-डंडे, हथियार, विस्फोटक पदार्थ, नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैनर-पोस्टर, माचिस, लाईटर जैसी वस्तुएं ले जाना सख्त मना होगा। सभी आगंतुकों को सुरक्षा जांच से गुजरना अनिवार्य रहेगा।
हवाई यात्रियों के लिए विशेष सूचना
प्रधानमंत्री के आगमन के कारण माना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर भीड़ और विलंब की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों को पुराने टर्मिनल से आवागमन की सलाह दी है, जहां मार्ग सामान्य रूप से खुला रहेगा।
प्रशासन की अपील
राज्योत्सव में आने वाले सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सभी से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...