Google Analytics Meta Pixel प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण - Ekhabri.com

प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण

रायपुर-आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउनहॉल में लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 1920 में प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास और 1933 में द्वितीय छत्तीसगढ़ प्रवास, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र व ज्ञानवर्द्धक जानकारी बरबस ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बरबस ही आकर्षित कर रही है।
प्रदर्शनी स्थल पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वकांक्षी और लोक कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का वृत्तचित्र के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। जनसंपर्क विभाग द्वारा नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान से परिचित कराने और लोगों को शासन की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया है।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के दुर्लभ छायाचित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस प्रदर्शनी का प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक, महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा अवलोकन कर इसकी मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें विद्यार्थी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो। क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है।
तिल्दा निवासी श्री संजय सेन और श्री राहुल निषाद, मांढर निवासी श्री प्रियांश सेन, बिलासपुर निवासी श्री युवराज सेन्द्रे, श्री चंद्रशेखर चौबे, श्री चंद्रशेखर निषाद, दानी गर्ल्स स्कूल की सुश्री आकांक्षा महिलांग, सुश्री दीपाली पात्रे, सुश्री रोशनी जोशी, सुश्री मनीषा साहू, अधिवक्ता सुश्री पूजा मोहिते और सुश्री स्वाति शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।
टाउनहॉल में 15 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली इस छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के सेनानियों का परिचय, छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छायाचित्र, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर आगुन्तकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित उपयोगी और ज्ञानवर्धक प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *