Google Analytics Meta Pixel टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के 4 जिले सम्मानित - Ekhabri.com

टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के 4 जिले सम्मानित

विश्व क्षय दिवस पर वाराणसी में आयोजित समिट में गरियाबंद को रजत पदक और तीन अन्य जिलों को मिला कांस्य पदक

रायपुर- विश्व क्षय दिवस पर आज टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के चार जिलों को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वाराणसी में आयोजित वर्ल्ड टीबी समिट में गरियाबंद को रजत पदक तथा बस्तर, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को कांस्य पदक प्रदान किया गया। समिट में पिछले सात वर्षों में टीबी के संक्रमण दर में 40 प्रतिशत तक की कमी लाने वाले जिलों को रजत पदक और 20 प्रतिशत तक की कमी लाने वाले जिलों को कांस्य पदक प्रदान किया गया। सब-नेशनल सर्टिफिकेशन के दौरान नामांकित जिलों के चिन्हांकित गाँवों में सर्वे, स्पुटम कलेक्शन और जांच के साथ विगत सात वर्षों के रिकॉर्ड्स का भी विश्लेषण एवं मूल्यांकन किया गया। स्वतंत्र बाह्य मूल्याकंन की इस प्रक्रिया में नामांकित जिलों में 2015 की स्थिति से वर्तमान में मरीजों के संक्रमण दर में कितनी कमी आई, इसका मूल्यांकन कर उपलब्धियों के आधार पर जिलों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. धर्मेन्द्र गहवई और राज्य क्षय इकाई के अधिकारियों ने भी वाराणसी में आयोजित समिट में हिस्सा लिया। वर्ल्ड टीबी समिट में टीबी रोग को खत्म करने के लिए किए जा रहे भारत के संयुक्त प्रयास के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। राज्य और केंद्र सरकारें टीबी के उन्मूलन के लिए सक्रिय केस फाइंडिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उद्यमियों की सहायता से परीक्षण की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। मरीजों को पोषण संबंधी मदद के लिए समुदाय बड़े पैमाने पर आगे आ रहा है। इन संयुक्त प्रयासों के कारण भारत ने क्षय रोग के उन्मूलन के लक्ष्य को वर्ष 2025 तक निर्धारित किया है जबकि सतत विकास लक्ष्यों के तहत अन्य देशों द्वारा विश्व मंच पर वर्ष 2030 तक इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाना निर्धारित किया है। विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों में टीबी के प्रति जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शपथ ग्रहण, माइकिंग, नुक्कड़ नाटक, रैली तथा टीबी के मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *