Google Analytics Meta Pixel दिल्ली में फंसे साथी के लिए दुकानदार से मांगी मदद, स्प्रे से बेहोश कर 30 हजार लूट लिए - Ekhabri.com

दिल्ली में फंसे साथी के लिए दुकानदार से मांगी मदद, स्प्रे से बेहोश कर 30 हजार लूट लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचने और मदद मांगने के नाम पर लुटेरों का नया गैंग सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने एक मोबाइल दुकान में घुसकर पहले तो दिल्ली में फंसे अपने साथी के लिए 10 हजार रुपए की मदद मांगी और नगदी के बदले रुपए एकाउंट में ट्रांसफर कराए। फिर परफ्यूम और अन्य सामान दिखाने के नाम पर बेहोशी की दवा स्प्रे कर 30 हजार रुपए लूट लिए। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुखरीपाली निवासी संतोष साहू राजीव प्लाजा के पास ईश्वरी मोबाइल में एकाउंटेंट का काम करता है। इसके अलावा वह गांव में मोबाइल की दुकान भी संचालित करता है। उसकी दुकान पर मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे कार चार दो लोग आए। उन्होंने कहा कि उनका एक आदमी दिल्ली में फंसा है। उसको 10 हजार रुपए भेजने हैं। रुपए उसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दो, बदले में नगद रकम दे रहे हैं।
बदमाशों ने दिखाने के लिए परफ्यूम स्प्रे कर बेहोश कर दिया
इस पर संतोष ने खाते में 9 हजार रुपए होने की बात कही और बताए गए खाते ने रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने आर्टिफिशिल चूड़ी, कंगन, माला, हार दिखाना शुरू कर दिया। बहुत सारे परफ्यूम भी दिखाए। इस बीच एक बदमाश ने परफ्यूम उठाकर अपने ऊपर स्प्रे किया। फिर संतोष के ऊपर भी स्प्रे करने लगा। इसके चलते संतोष को चक्कर आने लगा। तब दोनों बदमाशों ने गल्ले में रखे 30 हजार रुपए निकाल लिए और भाग गए।करीब आधे घंटे बाद संतोष को होश आया तो दोनों बदमाश वहां से नदारद थे। उसने आसपास देखा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। दुकान का गल्ला उसने चेक किया तो उसमें रख सब रुपए भी गायब थे। बदमाशों ने खाते में ट्रांसफर कराए 9 हजार रुपए भी नहीं दिए। पहले तो संतोष खुद ही दोनों बदमाशों का आसपास के गांवों में पता लगाता रहा, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बुधवार शाम को थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...