छत्तीसगढ़ के 77 लाख राशन कार्ड बदलने के लिए आज से अभियान शुरू हो रहा है। राशन कार्डधारी अपने मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड कर नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप को खाद्य विभाग की ओर से तैयार कराया गया है।
राशन कार्ड रिन्यू करने का ये अभियान 29 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर सभी कलेक्टर को 19 जनवरी को एक निर्देश राज्य सरकार ने जारी किया था। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ पर जाकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है वे राशन दुकान ( उचित मूल्य दुकान) में जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन राशन कार्ड बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर्स को दिए गए निर्देश
खाद्य विभाग की ओर से सभी कलेक्टर को जारी आदेश में कहा गया है कि राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करें। बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है वहां के लोगों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे लोग जो अति वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निशक्त हैं। जिन्होंने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया हैं, उन्हें भी राशनकार्ड नवीनीकरण में विशेष सुविधा दी जाएगी। मोबाइल ऐप में हितग्राहियों के पास वर्तमान में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा है।
इसके जरिए राशनकार्ड के आवेदन संबंधी समस्त जानकारी खाद्य विभाग के डेटा बेस से मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध हो जाएगी। इसकी पुष्टि होते ही हितग्राही अपने मोबाइल के जरिए आवेदन कर सकेगा।
हर कैटेगेरी के कार्ड बदले जाएंगे
अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित तथा निशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निशुल्क होगी। सामान्य श्रेणी के राशन कार्डधारियों के लिए ऐप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...