NDTV में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। प्रणय रॉय और उनकी पत्नी ने बीते दिन मीडिया हाउस को अलविदा कहा था। बुधवार देर शाम हिंदी चैनल के पत्रकार रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया। रवीश कुमार (Ravish kumar) के जाने की घोषणा करते हुए, चैनल ने एक आंतरिक मेल कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है। यानी अब रवीश कुमार एनडीटीवी के लिए शो करते हुए नजर नहीं आएंगे।










