Google Analytics Meta Pixel शून्य से नीचे तापमान में भी जारी है केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य - Ekhabri.com

शून्य से नीचे तापमान में भी जारी है केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य

केदारनाथ में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य इन दिनों द्रुतगति से चल रहा है। इसके लिए 350 श्रमिक शून्य से नीचे तापमान में भी पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। कार्य समय से पूरे हों, इसके लिए निर्माण एजेंसियां श्रमिकों की संख्या 700 करने के लिए प्रयासरत हैं। भारी मशीन, पुल निर्माण के लिए स्टील गार्डर व अन्य वजनी सामग्री वायु सेना के मालवाहक हेलीकाप्टर चिनूक से केदारनाथ पहुंचाई जा रही है।

 

केदारनाथ में इन दिनों सुबह और रात का तापमान माइनस आठ से दस डिग्री के आसपास चल रहा है। दोपहर का तापमान दस से 18 डिग्री के बीच रहता है। आसमान भी इन दिनों पूरी तरह साफ है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। दूसरे चरण में तीर्थ पुरोहितों के 32 आवास बनने हैं। इनमें से 12 आवास इसी माह बनकर तैयार हो जाएंगे। चिनूक हेलीकाप्टर भी निर्माण सामग्री लेकर रोजाना दो से तीन चक्कर गौचर से केदारनाथ धाम के लगा रहा है। चिनूक से तीन पोकलैंड व मिक्सर मशीन केदारनाथ पहुंचाई जानी हैं। बीते एक सप्ताह से चिनूक लगातार निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचा रहा है। इस बार धाम में 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य जारी रखने का लक्ष्य है, लेकिन मौसम साफ रहने पर आगे भी कार्य जारी रखे जाएंगे।

 

 

केदारनाथ धाम में दिसंबर के बाद चार से पांच फीट बर्फ जम जाती है। ऐसे में निर्माण कार्य जारी रख पाना संभव नहीं हो पाता। पुनर्निर्माण कार्यों का जिम्मा संभाल रहे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल का कहना है कि तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आठ से दस निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया कि धाम में फिलहाल 350 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या 700 करने को बातचीत जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...