Google Analytics Meta Pixel आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय - Ekhabri.com

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

 

रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य की शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित और परिणामोन्मुख बनाना है।

 

इस चिंतन शिविर में विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न को गति देने के लिए नीति निर्माण, नवाचार, नेतृत्व और बेहतर प्रशासनिक समन्वय पर गहन मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय की चुनौतियों के अनुसार शासन को निरंतर सीखते हुए स्वयं को अपडेट करना जरूरी है। यह शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के बीच संवाद और अनुभव साझा किए जाएंगे।

 

शिविर के दौरान कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, नवाचार, उभरती प्रौद्योगिकी, सुशासन और संस्थागत सुधार जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इन चर्चाओं के आधार पर शासन की प्राथमिकताओं को तय करते हुए भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे जनहितकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर सुधार करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

राष्ट्रीय विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

शिविर के पहले दिन आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर व्याख्यान देंगे। इसके साथ ही अभय करंदीकर उभरती प्रौद्योगिकी और शासन में उनकी भूमिका, जबकि डॉ. रमेश चंद कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अपने विचार साझा करेंगे।

Read Also  मुख्यमंत्री ने रायपुर में देश का पहला न्यूरो स्पाइन रिहैब सेंटर खोला

 

दूसरे दिन योग सत्र के बाद सुमन बिल्ला पर्यटन क्षेत्र, शशांक मणि त्रिपाठी सार्वजनिक नीति, गगन नारंग नेतृत्व और प्रदर्शन संस्कृति तथा डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन पर व्याख्यान देंगे।

 

सुशासन को मिलेगी नई दिशा

इस चिंतन शिविर के माध्यम से शासन में नवाचार को बढ़ावा, विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए तकनीक आधारित समाधानों पर भी चर्चा होगी।

 

यह शिविर आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *