Google Analytics Meta Pixel कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट - Ekhabri.com

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक संकट से जूझे और बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

 

राज्य सरकार के अनुसार इस योजना से प्रदेश के 29 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान है। इसके तहत लगभग 758 करोड़ रुपये तक की छूट प्रदान की जाएगी। बिजली क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की राहत पहली बार दी जा रही है।

 

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

 

यह योजना विशेष रूप से निम्नदाब घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। योजना के तहत 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिजली बिल को आधार मानते हुए उपभोक्ताओं को मूल राशि और अधिभार में छूट दी जाएगी। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो लंबे समय से बिजली बिल के बकाये से परेशान थे।

 

कोरोना काल में बढ़ा था बिजली बिल का बोझ

 

कोरोना संक्रमण के दौरान लागू प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल के कारण कई महीनों तक मीटर रीडिंग नहीं हो सकी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को एक साथ कई महीनों के बिजली बिल प्राप्त हुए। आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार इन बिलों का भुगतान नहीं कर पाए और बकाया राशि बढ़ती चली गई।

 

इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह योजना लागू की है, जिससे वे आसान तरीके से अपने पुराने बकाये का समाधान कर सकें।

 

पंजीयन की प्रक्रिया शुरू

 

योजना के लिए प्रदेशभर के सभी बिजली वितरण केंद्रों और संबंधित कार्यालयों में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से भी योजना में पंजीयन करा सकते हैं।

 

योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें और अपने बकाया बिजली बिल का समाधान कर सकें।

 

गांव-गांव लगाए जाएंगे शिविर

 

योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाने की भी तैयारी की गई है। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

बकाया राशि का भुगतान करने के बाद पात्र उपभोक्ताओं को एम-ऊर्जा योजना का लाभ भी मिलने लगेगा। सरकार का मानना है कि इससे न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि वे नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान के लिए भी प्रेरित होंगे।

 

राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से समय पर पंजीयन कराने और योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर संबंधित बिजली वितरण केंद्र के अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *