Google Analytics Meta Pixel किसानों को राहत: खाद-बीज उपलब्धता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री साय - Ekhabri.com

किसानों को राहत: खाद-बीज उपलब्धता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 6 जून 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को राहत देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में खाद और बीज की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए और इसकी जवाबदेही संबंधित जिलों के कलेक्टरों की होगी।

 

गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित रायपुर संभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग के फायदे बताने के निर्देश दिए। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए तेल नदी पर एनीकट निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति है और पेयजल जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।

 

Read Also  भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के बाद निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर दी जान, रिटायरमेंट से दो दिन पहले उठाया खौफनाक कदम

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए स्कूलों में सीखने के स्तर को बेहतर बनाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *