Google Analytics Meta Pixel राहत भरी खबर: देश के सबसे संक्रमित 10 राज्यों की सूची से बाहर आया छत्तीसगढ़ - Ekhabri.com

राहत भरी खबर: देश के सबसे संक्रमित 10 राज्यों की सूची से बाहर आया छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती दिख रही है। पिछले 20 दिनों में पॉजिटिविटी दर 28 से 8% तक पहुंच गई है। लेकिन मौतों पर अब भी लगाम नहीं है। हालात ऐसे हैं कि रोज मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों के आधार पर तैयार सबसे संक्रमित 10 प्रदेशों की सूची से छत्तीसगढ़ बाहर हो चुका है। लेकिन सर्वाधिक मौतों वाली सूची में यह 10वें स्थान पर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 69 हजार 402 टेस्ट हुए। वहीं 5 हजार 680 नए संक्रमित मरीज सामने आए। इस मान से प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 8% रही। इन्हीं 24 घंटों में 146 मरीजों की मौत भी हुई है। इनको मिलाकर अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 9 लाख 31 हजार 211 हो गई है। उनमें से 8 लाख 33 हजार 161 लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन 12 हजार 182 लोग इलाज के दौरान अपनी जान गवां चुके हैं। प्रदेश भर में 85 हजार 868 लोग विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं। एक दिन में सर्वाधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या के आधार पर तमिलनाडु पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके बाद कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम, बिहार के बाद छत्तीसगढ़ का स्थान है। वहीं 24 घंटे में हुई सर्वाधिक मौत के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का नंबर आता है।
रायगढ़-बिलासपुर में सबसे अधिक मौत

Read Also  भू-माफियों ने हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर की प्लॉटिंग..निगम और जिला प्रशासन की टीम ने चलाया बुलडोजर..

कोरोना का हॉटस्पाट शिफ्ट होने के बाद से बिलासपुर संभाग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार को भी रायगढ़ में 441 नए मरीज मिले वहीं 17 मरीजों की मौत हुई। यह प्रदेश में सर्वाधिक है। बिलासपुर में 204 मरीज मिले और 14 मरीजों की मौत हुई है। जांजगीर-चांपा में 12 और मुंगेली में 11 मरीजों की मौत हुई है।
-अब सात जिलों में शून्य मौतें
कुछ जिलों में संक्रमण से हो रही मौतों में उल्लेखनीय गिरावट दिख रही है। बस्तर के पांच और सरगुजा के 2 जिलों में बुधवार को एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। इन जिलों में जशपुर, बलरामपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर शामिल हैं। बस्तर और कांकेर जिलों में एक-एक मौत हुई है। एक दिन पहले केवल बस्तर के पांच जिलों में शून्य मौत दर्ज हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...