Google Analytics Meta Pixel धर्म कर्म: आज अरपा एकादशी: बड़ा ही विशेष महत्व है इस हिंदु धर्म में, आज करें यह उपाय बदल जाएगी आपकी किस्मत - Ekhabri.com

धर्म कर्म: आज अरपा एकादशी: बड़ा ही विशेष महत्व है इस हिंदु धर्म में, आज करें यह उपाय बदल जाएगी आपकी किस्मत

Ekhabri.com (धर्म दर्शन)। हिंदू धर्म में एकादशी का खास महत्व है, अपरा एकादशी का व्रत 13 मई, बुधवार के दिन किया जाएगा। पद्म पुराण के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि पर व्रत करने से जातक के पापों का नाश होता है और विष्णुलोक में स्थान मिलता है। मना जाता है कि शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन कुछ जरूरी नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

शुभ मुहूर्त और समय : एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 मई 2026 को दोपहर 02:52 बजे से। एकादशी तिथि समाप्त: 13 मई 2026 को दोपहर 01:29 बजे तक। व्रत पारण का समय : 14 मई 2026, गुरुवार को सुबह 05:31 बजे से 08:14 बजे तक।

 

अपरा एकादशी पर क्या करें, क्या न करें।

 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत खास महत्व है। हर माह में दो एकादशी आती है। वहीं, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जिसे पद्म पुराण में बहुत पुण्यकारी माना गया है। मान्यता है कि विधि-विधान से अपरा एकादशी का व्रत और पूजन करने से जातक के समस्त पापों का नाश होता है, लेकिन एकादशी के व्रत के नियमों का पालन दशमी तिथि से लेकर द्वादशी तिथि तक करना आवश्यक होता है। जाने-अनजाने में हुई गलती से व्रत का फल अधूरा रह सकता है। ऐसे में आइए पंडितजी से जानें की एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

 

अपरा एकादशी पर नहीं करे यह काम

एकादशी तिथि से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि पर तामसिक भोजन जैसे- लहसुन, प्याज आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Also  दिवाली के साफ-सफाई से उड़ गया है चेहरा का ग्लो? ट्राई करें ये फेस पैक

अपरा एकादशी पर भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही, परिवार के सदस्यों को भी एकादशी पर इस नियम का ख्याल रखना चाहिए।

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। ऐसे में पूजा के लिए पहले से ही तुलसी दल रख लेने चाहिए।

एकादशी का व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर तुलसी के पत्ते के साथ ही किया जाता है। लेकिन इस दिन भी व्रती को तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

मान्यता है कि व्रती को एकादशी के दिन मंजन नहीं करना चाहिए। साथ ही, इस दिन अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए।

एकादशी तिथि पर व्रती को दोपहर के समय शयन नहीं करना चाहिए। साथ ही, अगर संभव हो तो व्रत के दौरान बेड पर भी नहीं सोना चाहिए।

एकादशी तिथि के दिन नाखून और बाल काटना भी वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

मान्यता है कि अगर अपरा एकादशी पर आपके घर के दरवाजे पर कोई जरूरतमंद आए तो उसे खाली हाथ वापस नहीं भेजना चाहिए।

अपरा एकादशी के व्रत में नमक का सेवन करना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से व्रत बीच में टूट सकता है।

एकादशी के दिन झूठ, क्रोध, बुराई, लालच आदि भावनाओं से दूर रहना चाहिए। साथ ही, एकादशी पर दूध और दही का सेवन करना भी वर्जित माना गया है।

 

अपरा एकादशी पर करे यह विशेष उपाय

अपरा एकादशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद, व्रत का संकल्प लेकर पूरे दिन विधि-पूर्वक व्रत करना चाहिए।

Read Also  8000 वेतन लेने वाला आज 28 हजार करोड़ का मालिक

अगर आप एकादशी का व्रत करने वाले हैं, तो इसके नियमों का पालन दशमी तिथि से ही करना शुरू कर देना चाहिए। मान्यता है कि दशमी तिथि यानी व्रत से एक दिन पहले केवल सात्विक भोजन करना चाहिए।

एकादशी व्रत में जमीन पर शयन करना उचित माना जाता है। लेकिन अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो एक डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

पद्म पुराण में एकादशी तिथि पर दान का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है व्रती को अन्न, जल आदि का दान अपने सामर्थ्य अनुसार करना चाहिए।

एकादशी तिथि को बेहद पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में इस दिन रात में शयन करने के बजाए विष्णुजी के भजन करने चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो मानसिक जप भी कर सकते हैं।

अपरा एकादशी के दिन अपने मन को शांत रखकर भगवान का ध्यान करना चाहिए। साथ ही, विष्णुजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

द्वादशी तिथि पर ही एकादशी का व्रत तोड़ना चाहिए। इसके लिए पहले सुबह उठकर विधि-विधान से विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए।

एकादशी व्रत का पारण करने के लिए द्वादशी तिथि अपने परिवार के किसी सदस्य या बच्चे से तुलसी दल तुड़वाने चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *