रायपुर, 27 दिसम्बर 2023 – आज, जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रतिनिधियों ने रायगढ़ के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर, उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संस्था ने आगामी नए वर्ष 2024 में 4 जनवरी से 27 जनवरी तक शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध, और आध्यात्मिक वैचारिक जन जागरण यात्रा व सत्संग भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी, और मुख्यमंत्री को 14 जनवरी को रायपुर जिले के ग्राम अमलेश्वर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।










