Google Analytics Meta Pixel पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक निर्णय: भगत - Ekhabri.com

पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक निर्णय: भगत

रायपुर-खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि एक साथ मिलकर राज्य की प्रगति के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, तभी गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। मंत्री श्री भगत आज नया रायपुर इंद्रावती भवन स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय परिसर में राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मंत्री श्री भगत ने नवा रायपुर प्रीमियम लीग टुर्नामेंट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।मंत्री श्री भगत ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हर दिन शासकीय काम-काज में लगे रहते हैं। इससे उनका मन कई बार उब सा जात है, काम के साथ-साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी देकर उनमें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने के लिए अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारी के बुढ़ापे और उनके परिवार को सुरक्षा देने के उद्देश्य से पुरानी पेंशन योजना पुनः शुरू किया। यह कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय है।  खाद्यमंत्री श्री भगत ने कोविड-19 काल में जब लोग कोरोना महामारी से जीवन बचाने की जद्दोजहद में थे, तब राज्य सरकार कीे सहयोग से अधिकारी-कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर मरीजों को बचाने में लगे थे। श्री भगत ने कहा कि हिन्दुस्तान में ऐसे कई राज्य हैं जिन्होंनेे कोरोना काल में अपने कर्मचारियों का वेतन काटने का काम किया लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेतन में कोई कटौती नहीं की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री यूनिवर्सल पीडीएस के तहत लोगों को निःशुल्क तथा सस्ते दामों में राशन वितरण का राज्य के लोगों का पेट भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि पहले अनेक प्रकार का राशन कार्ड हुआ करते थे, हमारी सरकार आने के बाद अमीर-गरीब सबके लिए एक जैसी राशनकार्ड और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम किया।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि जब देश-विदेश में लोग छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा और छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया के नाम से जानते हैं तो हमे गर्व महसूस होता है। इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में साढ़े तेइस लाख किसानों से रिकार्ड 107 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खुशहाली है तो राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन और अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण ही संभव हो पाया है, क्योकि छत्तीसगढ़ सरकार गरीब, अमीर, किसान, मजदूर सब के जेब में सीधे पैसे डालने का काम किया है।  मंत्री श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार आप के हितों के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को नए जोश और ऊर्जा के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने संघ की मांगों को मुख्यमंत्री से चर्चा कर सहानुभूतिपूर्वक पहल करने का आश्वासन दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...