Google Analytics Meta Pixel खुलासा: भारत के पास 210 परमाणु बम की क्षमता, चीन- पाकिस्तान में तबाही मचा सकते हैं 'अग्निबाण, - Ekhabri.com

खुलासा: भारत के पास 210 परमाणु बम की क्षमता, चीन- पाकिस्तान में तबाही मचा सकते हैं ‘अग्निबाण,

 

नई दिल्ली। भारत ने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी परमाणु ताकत को बहुत तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। भारत परमाणु बम दागने के लिए 4 नए हथियार सिस्टम बना रहा है। यही नहीं भारत के पास 210 परमाणु बम बनाने की ताकत आ गई है। यह खुलासा अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया है।
चीन और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से चौतरफा घिरा भारत बहुत तेजी से अपनी एटमी ताकत को बढ़ा रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया है कि भारत ने 140 से लेकर 210 परमाणु बम बनाने के लिए जरूरी सैन्य प्लूटोनियम पैदा कर लिया है। हालांकि भारत के पास अभी 160 परमाणु बम ही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत लगातार लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें बना रहा है जिससे उसे जल्द ही नए परमाणु हथियारों की जरूरत होगी। यही नहीं भारत परमाणु बम को दागने के लिए 4 नए हथियार सिस्टम का भी निर्माण कर रहा है। भारत के निशाने पर पाकिस्तान था लेकिन अब चीन पर भी पूरा फोकस हो गया है और यही वजह है कि अग्नि- 5 जैसी परमाणु मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है। अमेरिका के दिग्गज वैज्ञानिकों ने अपने ताजा परमाणु नोटबुक में कहा कि भारत लगातार तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कम से कम 4 नए हथियार सिस्टम का निर्माण कर रहा है ताकि वर्तमान परमाणु बम गिराने वाले फाइटर जेट, जमीन और समुद्र आधारित डिलीवरी सिस्टम को या तो मजबूत बनाया जा सके या उन्हें बदला जा सके। इनमें से कई सिस्टम पूरा होने की कगार पर हैं और जल्द ही युद्ध में अपना लोहा मनवाने के लिए तैयार हो जाएंगे। भारत कथित रूप से 210 परमाणु बम के लिए जरूरी प्लूटोनियम के अलावा भी प्लूटोनियम को पैदा कर रहा है। भारत के पास अभी 70 से लेकर 150 किलोग्राम प्लूटोनियम है। माना जा रहा है कि भारत चीन को ध्यान में रखकर जिन मिसाइलों को बना रहा है, उनके लिए परमाणु बम बनाने में अतिरिक्त प्लूटोनियम का इस्तेमाल किया जाएगा।

भारत ने चीन के खिलाफ बढ़ाया फोकस, बढ़ा रहा परमाणु ताकत

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पहले अपने परमाणु रणनीति में पाकिस्तान को केंद्र में रखता था लेकिन अब उसने चीन पर अपना फोकस काफी बढ़ा दिया है। यही नहीं भारतीय मिसाइलों की रेंज में अब चीन के ज्यादातर इलाके आ गए हैं। भारत के पास अब जमीन, हवा और पानी तीनों से ही परमाणु दागने की क्षमता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत 8 अलग-अलग तरह के परमाणु क्षमता वाले सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें दो एयरक्राफ्ट, 4 जमीन आधारित और दो समुद्र आधारित मिसाइलें शामिल हैं। इसके अलावा 4 सिस्टम अब बनकर तैयार होने की स्थिति में हैं। भारत के सैन्य प्लूटोनियम को मुंबई में भाभा परमाणु शोध संस्थान में बनाया जा रहा है। भारत एक और प्लूटोनियम पैदा करने रिएक्टर को बनाने की योजना बना रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *