Google Analytics Meta Pixel आज ही के दिन लंदन में भारत ने इंग्लैंड से खेला था पहला वनडे, मिली थी हार - Ekhabri.com

आज ही के दिन लंदन में भारत ने इंग्लैंड से खेला था पहला वनडे, मिली थी हार

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने 48 साल पहले आज ही के दिन 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। दोनों टीमों के बीच यह मैच 55 ओवर का हुआ था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड को इस मैच में चार विकेट से जीत मिली थी। 13 जुलाई को, आज ही के दिन साल 1974 में टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। इस मैच में भी ठीक ऐसी ही परिस्थति थी जैसा कि कल खेले गए मैच में हुआ था लेकिन नतीजा बिल्कुल विपरीत रहा। दरअसल आज से ठीक 48 साल पहले भारत को अपने पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था और उसने 4 विकेट से मैच जीतकर भारत को एक निराशाजनक शुरुआत दी थी, लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि उसी भारतीय टीम ने अपने पहले वनडे मैच की 48वीं वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले इंग्लैंड को उसी तरह का सबक दिया जो उसे इस फॉर्मेट के सबसे शुरुआती मैच में मिला था।

भारत अपने पहले वनडे में बनाए थे 265 रन

 

इंग्लैंड के द्वारा पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण के बाद टीम इंडिया ने निर्धारित किए गए 55 ओवरों के खेल में 265 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक बृजेश पटेल ने 78 गेंद में 82 रनों की पारी खेली थी जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल थे। बृजेश के अलावा कप्तान अजीत वाडेकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर थे। उन्होंने टीम के लिए 82 गेंद में 67 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल रहे। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने 32 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सुधीर नाइक ने 18 रन और सैयद आबिद अली 17 रन बनाकर दहाई के आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा गुंडाप्पा विश्वनाथ ने 4 रन, एकनाथ सोल्कर ने 3 रन, मदन लाल ने 2 और श्रीनिवास वेंकेटराघवन ने 1 रनों का योगदान दिया।

Read Also  हथियार डालने को तैयार नहीं सीविरोडोनेस्क

 

गेंदबाजी में सोल्कर और बेदी ने ढाया था कहर

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी में बेशक 265 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद गेंदबाजों के सामने चुनौती थी वह इसका बचाव करें। हालांकि टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई लेकिन बावजूद इसके भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाक में दम कर के रख दिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एकनाथ सोल्कर ने 11 ओवर के स्पैल में सिफ 31 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। वहीं बिशन बेदी ने भी 11 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट झटके थे। इनके अलावा मदन लाल और श्रीनिवास वेंकेटराघवन ने एक-एक विकेट लिए।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी रही दमदार
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड के सामने 266 रनो का लक्ष्य रखा था। अनुभवी टीम इंग्लैंड के सामने के सामने यह कोई मामूली लक्ष्य नहीं था। यही कारण है कि मेजबान को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 51.1 ओवर लग गए। इस दौरान उसने अपने 6 विकेट भी गंवाए। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक जॉन एडरिच ने 90 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टोनी ग्रेग ने 40 रन बनाए जबकि केथ फ्लेचर ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं डेनिस एमिस ने 20 और डेविड लॉयड ने 34 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनिस सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। इसके अलावा एलन नॉट 15 और क्रिस ओल्ड ने 5 रनों का योगदान दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *