Google Analytics Meta Pixel हथियार डालने को तैयार नहीं सीविरोडोनेस्क - Ekhabri.com

हथियार डालने को तैयार नहीं सीविरोडोनेस्क

डोनबास के सीविरोडोनेस्क शहर में फंसे सैनिकों के आत्मसमर्पण की रूस की चेतावनी को यूक्रेन ने अनसुना कर दिया है। शहर के कुछ इलाकों में यूक्रेनी सैनिकों का छिटपुट प्रतिरोध जारी है। इस बीच ब्रसेल्स में नाटो के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने बैठक करके यूक्रेन के ताजा हालात पर चर्चा की। वे यूक्रेन को भारी हथियारों की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित करने के विचार से सहमत हैं।
सीविरोडोनेस्क के अजोट केमिकल प्लांट में करीब एक हजार सैनिक और हथियारबंद नागरिक मौजूद हैं। वे वहां से लड़ाई जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं, जैसी कि मारीपोल के अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से की गई थी। लेकिन रूस ने इसे नासमझी भरा प्रतिरोध करार दिया और केमिकल प्लांट में मौजूद सभी लोगों से अविलंब हथियार डालने को कहा है। प्लांट में मौजूद लोगों को निकलने का सुरक्षित रास्ता देने के लिए रूस जल्द ही घोषणा कर सकता है।
यूक्रेन के अनुसार प्लांट में पांच सौ से ज्यादा नागरिक भी मौजूद हैं जिनमें 40 बच्चे हैं। सूत्रों के अनुसार रूस नहीं चाहता कि केमिकल प्लांट में गोलाबारी और बमबारी में नागरिकों-बच्चों की जान को खतरा पैदा हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी और बदनामी हो।  सीविरोडोनेस्क के मेयर ओलेक्जेंडर स्ट्रीयुक ने कहा है कि आत्मसमर्पण के लिए बुधवार सुबह तक का दिया समय बीत चुका है। रूस की सेना शहर पर कई तरफ से हमले की तैयारी में है। यूक्रेन के सैनिक भी उनका जवाब देने के लिए तैयार हैं।
पूर्वी यूक्रेन पर भीषण हमलों के साथ बढ़ती जा रही रूसी सेना से मुकाबले के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से एक बार फिर लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की मांग की है। कहा है कि हथियारों की आपूर्ति में हो रही देरी का कोई जायज कारण नहीं है। सीविरोडोनेस्क को सहयोगी देशों के हथियारों का इंतजार है।
रूसी सेना ने कहा है कि पश्चिमी यूक्रेन के लवीव इलाके में उसने एक शस्त्रागार को मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया। इस शस्त्रागार में नाटो देशों द्वारा यूक्रेन में भेजे गए हथियार रखे हुए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल डोनबास में जारी लड़ाई में होना था। लवीव इलाका नाटो के सदस्य देश पोलैैंड के नजदीक है। यूक्रेन में ज्यादातर विदेश्ाी हथियारों की आपूर्ति पोलैैंड के जरिये ही हो रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *