Google Analytics Meta Pixel श्रीलंकाई पायलटों ने आसमान में रोकी विमानों की टक्कर - Ekhabri.com

श्रीलंकाई पायलटों ने आसमान में रोकी विमानों की टक्कर

श्रीलंकन एयरलाइंस के पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुर्किये के ऊपर हवा में दो विमानों की टक्कर टाल दी। अगर इन पायलटों ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो 500 से अधिक लोगों की जान जा सकती थी।
श्रीलंकाई एयरलाइंस ने बुधवार को इसके लिए अपने पायलटों की सराहना की। श्रीलंकन एयरलाइंस के विमान ने 13 जून सोमवार को लंदन से कोलंबो के लिए उड़ान भरी थी। रिपोर्टों के अनुसार 275 यात्रियों को लेकर एयरबस ए 333 विमान जब तुर्किये के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ तो उसे वहां के एटीसी की ओर से 33,000 फीट की ऊंचाई से 35,000 फीट की ऊंचाई पर जाने को कहा गया।
उसी समय श्रीलंकाई विमान के पायलटों को पता चला कि उस ऊंचाई पर ब्रिटिश एयरवेज का एक विमान उड़ रहा है। उसमें 250 से अधिक लोग सवार थे। वह विमान उनसे केवल 15 मील की दूरी पर था। श्रीलंकाई पायलटों ने इस पर अंकारा के एटीसी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बावजूद  एटीसी ने दो बार उन्हें 35,000 फीट की ऊंचाई पर जाने को कहा लेकिन श्रीलंकाई पायलटों ने दोनों बार साफ इन्कार कर दिया। कुछ मिनटों बाद गलती का अहसास होने पर एटीसी ने श्रीलंकाई उड़ान को ऊंचाई पर जाने की सलाह वापस ले ली। डेली मिरर अखबार ने बताया कि अगर श्रीलंकाई पायलट 35,000 फीट की ऊंचाई पर जाने की बात मान लेते तो दोनों विमानों की टक्कर हो सकती थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Crime news: उतई की पांच साल की बच्ची बोरे में मिली, आरोपी हिरासत में

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *