Google Analytics Meta Pixel फोन पर लगाएं ये 45 रुपये का स्टीकर, बिना कोई बटन दबाए कुछ भी करें शेयर - Ekhabri.com

फोन पर लगाएं ये 45 रुपये का स्टीकर, बिना कोई बटन दबाए कुछ भी करें शेयर

 

नई दिल्ली। हम सभी एक लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हों। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि सारे फीचर्स हमारे काम आएं। साथ ही जरूरी नहीं है कि आप अपना फोन कंट्रोल ही कर पाएं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जो आपको आपका फोन कंट्रोल करने में मदद करेगी। वैसे तो आपने कई बार फोन के NFC सपोर्ट करने के बारे में सुना होगा। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि यह क्या है और काम कैसे करता है। बस इसी से जुड़ा एक स्टीकर है जिसे एनएफसी स्टीकर कहा जाता है और यह मात्र 45 रुपये का मिलता है। अब यह क्या है और कैसे काम करता है ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

क्या है NFC Stickers:
NFC की फुल फॉर्म नियर-फील्ड कम्यूनिकेशन है। यह एक खास तरह की टेक्नोलॉजी है जो स्मार्टफोन्स में सपोर्ट करती है। इसके जरिए 4cm या फिर उससे कम के बीच के फोन्स में एक कनेक्शन स्थापित किया जाता है। फिर आप दूसरे फोन में जो भी मीडिया फाइल, कॉन्टैक्ट आदि भेजना चाहते हैं वो भेज सकते हैं। आज के समय के लिए यह बेहद ही जरूरी हो चला है।

45 रुपये में खरीद पाएंगे आप:

यह अमेजन पर उपलब्ध है। यह स्टीकर 144 बाइट मेमोरी के साथ आता है। इसके 10 स्टीकर का सेट 450 रुपये का होता है। वैसे तो कई कंपनियों के टैग्स आते हैं लेकिन हमने जो कीमत आपको बताई है वो LINQS® NTAG213 Rewritable NFC Tag Sticker की है। यह चिप री-प्रोग्रामेबल है। इसे 100000 बार री-प्रोग्राम किया जा सकात है। यह चिप रीड-ओनली के साथ आती है और इसमें लॉकिंग फीचर होता है। यह पेपर सर्फेस की तरह होती है। इसमें UID मिररिंग शामिल है। यह आपके फोन पर आसानी से चिपक जाती है। यह टैग्स उन सभी फोन्पस र काम करता है जो NFC फीचर के साथ आते हैं।

Read Also  ग्रुप एडमिन भी सदस्य के गलत संदेश के लिए जिम्मेदार

 है इनकी खासियत: इनकी मदद से आप टेक्स्ट, यूआरएल, सोशल मीडिया, वीडियो, फोटो या कॉन्टैक्ट आदि को आसानी से किसी भी फोन में भेज सकते हैं। आपको बस एनएफसी सपोर्ट वाला फोन इस स्टिकर पर रखना होगा और जो भी आप ट्रांसफर करना चाहते हैं वो ट्रांसफर कर सकेंगे। इन्हें लॉक किया जा सकता है। यह प्रोडक्ट यूजर्स को बेहद ही पसंद आ रहा है। ये बहुत कॉमन तो नहीं है। एनएफसी टैग्स की मदद से आसानी से एक फोन से दूसरे फोन में मीडिया फाइल्स, कॉन्टैक्ट्स और वाईफाई नेटवर्क समेत कई चीजें ट्रांसफर कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *