पहली जनवरी 2021 यानी कल शुक्रवार से आपके मोबाइल फ़ोन से संबंधित कई नियम बदल जाएंगे। इस बदलावा का असर आप पर भी पडेगा, क्योंकि आज फ़ोन सबके के लिए सबसे जरूरी चीज बन गया है। नए साल से मोबाइल कॉलिंग, WhatsApp और Twitter के इस्तेमाल में बड़े बदलाव होंगे। हम आपको इन बदलावों की जानकारी इसलिए दे रहे हैं, ताकि आपको कॉल करने, WhatsApp और Twitter के इस्तेमाल में दिक्कत नहीं आए।
नए साल से आपके पुराने मोबाइल फोन में Whatsapp की सेवा बंद हो सकती है। WhatsApp पुराने वर्जन वाले एंड्रायड और iPhone में सपोर्ट खत्म करने जा रहा है। ऐसे में iOS 9 और Android 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम और उससे ज्यादा पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा। iPhone 4 या इससे पुराने आईफोन से भी WhatsApp का सपोर्ट खत्म हो सकता है। लेकिन अगले वर्जन के आईफोन यानी iPhone 4s, iPhone 5s, iPhone 5C, iPhone 6, iPhone 6s में अगर पुराना सॉफ़्टवेयर है तो इन्हें अपडेट किया जा सकता है। वहीं Android 4.0.3 से भी पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा।
साथ ही आप पहली जनवरी के बाद लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल नंबर पर काल करते हैं तो उसके लिए आपको 0 का इस्तेमाल करना होगा। बिना जीरो डायल किए आपका कॉल नहीं लगेगा। अगले साल 15 जनवरी से एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत 15 जनवरी 2021 से फिक्स्ड फोन यानी लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर से पहले ‘0’ लगाना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए टेलिकॉम विभाग ने कंपनियों को 1 जनवरी तक जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दे चुका है।
Twitter ने 20 जनवरी से अकाउंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। यानी कि अब आम पब्लिक अकाउंट को दोबारा से ब्लू वेरिफाइड टिक मिल सकेगा। वहीं इनेक्टिव अकाउंट का वेरिफिकेशन बंद कर दिया जाएगा। नई पॉलिसी के आने के बाद Twitter यूजर को 20 जनवरी से इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि Twitter की पॉलिसी के उल्लंघन पर ऑटोमैटिकली वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा। Twitter की नई पॉलिसी के तहत अगर किसी अकाउंट को नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका वेरिफिकेशन हटा दिया जाएगा।
नए साल 2021 में एलईडी टीवी की कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इसकी मुख्य वजह कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील की कीमतों में वृद्धि होना है। इसके अलावा, समुद्री और हवाई माल भाड़े में भी बढ़ोत्तरी हुई है। टीवी पैनल्स की कीमतों में 200 फीसदी की वृद्धि हुई है, वहीं क्रूड की कीमतें बढ़ने के चलते प्लास्टिक भी महंगी हो गई है। इसके चलते जनवरी से पैनासोनिक इंडिया, एलजी और थॉमसन ने अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...