रीपा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तक़दीर,समूह की महिलाएं बना रहीं स्वादिष्ट नमकीन

रायपुर- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने गौठान में संचालित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से ग्रामीण महिलाओं की तकदीर बदल रही है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के सकारात्मक और बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। महिलाएं अब खुद हुनरमंद होकर छोटे-छोटे रोजगार के जरिये स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर होने लगी हैं। महासमुंद जिले के बाग़बाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम एम.के. बाहरा में ऐसी ही एक जय माँ लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह नमकीन सलोनी (मठरी) बनाकर अपनी स्वांवलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं। समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के द्वारा एक माह का प्रशिक्षण भी दिया गया है। माँ लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह में दस महिलाएं हैं, जो विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट नमकीन बनाने में जुटी हुई हैं। यहां के गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के तहत स्थापित नमकीन बनाने की मशीन और पैकेजिंग मशीन से समूह की तकदीर बदल रही है, महिलाओं की आय भी बढ़ रही है। महिला समूह द्वारा तैयार की हुई नमकीन सलोनी (मठरी) का आसपास के स्थानीय बाज़ारों के साथ ज़िले के अन्य दुकानों, घरों में भी जल्द चाय की चुस्की के साथ स्वाद लेते देखा जा सकता है। साथ ही स्थानीय बाज़ार में मांग के अनुरूप स्व-सहायता समूह की महिलायें विभिन्न प्रकार के नमकीन, सलोनी (मठरी) बनाने में जुटी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि इन खाद्य सामग्री के नाम का पंजीयन कराकर इसे बाज़ार में उतारा जाएगा, वर्तमान में सैंपल के तौर पर बनाना शुरू किया है।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी साहू और सचिव श्रीमती तुमेश्वरी साहू बताती हैं कि पहले वे सभी खेती-बाड़ी का काम करती थीं, जिससे उन्हें कम आमदनी होती थी, कम आमदनी के कारण परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी होती थी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत गौठान बनाये जाने से गांव की महिलाओं को काम मिलने लगा है। समूह की महिलाएं वर्मी खाद बनाकर अच्छी खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। हाल ही में उनके द्वारा डेढ़ क्विंटल से अधिक नमकीन (सलोनी) बनाकर उसकी पैकेजिंग की जा चुकी है। स्थानीय बाज़ार और हाट बाज़ार में जाकर प्रचार-प्रसार कर इसे बेच दी हैं। इसके अलावा घर-घर जाकर भी अपने उत्पाद के संबंध में जानकारी दे रही हैं। आगे इन सभी खाद्य सामग्रियों को सी-मार्ट के ज़रिए भी विक्रय किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *