अबूझमाड़ की 90 महिलाओं के समूह ने एक साल में कमाये 15 लाख रुपये
रायपुर- जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने अबूझमाड़ से आए महिला स्व सहायता समूह के कामों की जमकर तारीफ की । प्रियंका गांधी को अबूझमाड़ से आई मानमती ने जब बताया कि उनके समूह में 90 महिलाओं ने 1 साल में 15 लाख से भी ज्यादा आय अर्जित किया है तो उन्होंने मानमती को आत्मीयता से गले लगा लिया और कहा कि आप लोगों का समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है । उल्लेखनीय है कि जिला नारायणपुर के ग्राम कोचवाही में स्थित गोठान में मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रोजगार मूलक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। इसी गोठान में कार्य करने वाली मानमती पोटाई ने बताया कि गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फुड प्रोसेसिंग युनिट, गोबर पेंट एवं पेवर ब्लॉक के निर्माण से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। इस क्रम में फुड प्रोसेसिंग युनिट में कुल 90 महिलाएं कार्यरत है। महिलाएं कोदो चांवल, ब्लैक राईस, ब्राउन राईस, रेड राईस की प्रोसेसिंग के अलावा 5 प्रकार के कुकीज जिसमें मिलेट्स से संबंधित कोदो कुटकी, महुआ, गुड़ रागी, ईमली से बिस्किट आदि बना रही हैं। इसके साथ ही इस मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर मे रागी का आटा, तिखुर पाउडर, शहद, प्रोसेस्ड पोहा, मशरूम उत्पादन भी निर्मित किया जाता है। विगत एक साल में इस सेंटर से महिलाओं द्वारा 15 लाख रूपये की प्रोसेस्ड फूड की बिक्री की गई, जिसमें उन्हे 6 से 7 लाख रुपये का लाभ हुआ है ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...