Google Analytics Meta Pixel एनआरएलएम, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर, बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे और रीपा का किया भ्रमण - Ekhabri.com

एनआरएलएम, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर, बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे और रीपा का किया भ्रमण

सामाजिक समावेशन और आजीविका संवर्धन के लिए ‘बिहान’ द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा, कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, महिलाओं व सामुदायिक संगठनों को आत्मनिर्भर बनाने हो रहा महत्वपूर्ण काम

सेरीखेड़ी सीएमटीसी में लोकोस एप्लीकेशन ट्रेनिंग एवं मॉडल क्लस्टर रणनीति का लिया जायजा

रायपुर-नई दिल्ली से आई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई (Governance Development Initiatives) की टीम ने रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का भ्रमण किया। टीम ने सीएमटीसी में लोकोस एप्लीकेशन ट्रेनिंग का जायजा लिया और प्रतिभागियों से इसके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे और रीपा (Rural Industrial Park) का भी अवलोकन किया। भ्रमण दल में एनआरएलएम, नई दिल्ली के नेशनल मिशन मैनेजर प्रभात कुमार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के उप निदेशक  हरीश अय्यर, अनायता सिंह,  प्रशांत कुमार और  अंकित जैन शामिल थे। एनआरएलएम की राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम के सदस्यों ने सेरीखेड़ी के समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र में सामुदायिक संगठनों के लेन-देन को डिजिटल बनाने के लिए तैयार किए गए लोकोस एप्लीकेशन पर ई-बुक कीपर एवं मिशन स्टॉफ को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। नेशनल रिसोर्स ऑर्गनाइजेशन (NRO) के मास्टर ट्रेनर्स राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्टॉफ को इसका प्रशिक्षण दे रहे हैं। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान प्रतिभागियों से लोकोस एप्लीकेशन के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। एनआरएलएम, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम ने सेरीखेड़ी में कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों मशरूम उत्पादन, बेकरी, हस्तकला, साबुन यूनिट, नमकीन यूनिट, हाथकरघा, सिलाई यूनिट, नर्सरी, मछलीपालन, मोतीपालन और कैंटीन का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित समानों की खरीदी भी की। टीम के सदस्य आरंग विकासखंड के मॉडल क्लस्टर आशा क्लस्टर संगठन, चंदखुरी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकारिणी के सदस्यों से क्लस्टर संगठन को मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार संचालित करने, क्लस्टर में निर्णय लेने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, डॉक्युमेंटेशन, क्लस्टर के अंतर्गत संचालित आजीविका गतिविधियों, समूह के उत्पादों की मार्केटिंग, कार्यालय प्रबंधन, पदाधिकारियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के बारे में विस्तार से चर्चा की। टीम ने ‘बिहान’ से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए सामाजिक, आर्थिक और मानसिक बदलाव तथा उनके जीवन स्तर में आए  सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में चर्चाकर क्लस्टर संगठनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने अपने कार्यों, आय और अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में आ रहे बदलाव के अनुभव साझा किए।एनआरएलएम, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई की टीम ने टेमरी के बिहान कैफेटेरिया (नुक्कड़ कैफे), मिलेट कैफे और रीपा का भी अवलोकन किया। टीम के सदस्यों ने भ्रमण के बाद राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक श्री अवनीश शरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. गौरव कुमार सिंह और ‘बिहान’ के संयुक्त मिशन संचालक श्री आर.के. झा के साथ बैठक में अपने अनुभव और फीडबैक साझा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। भ्रमण दल के सदस्यों ने ‘बिहान’ के माध्यम से प्रदेश में हो रहे सामाजिक समावेशन और आजीविका के क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मॉडल के साथ किए जा रहे विभिन्न पहलों की सराहना कर इन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं महिलाओ व सामुदायिक संगठनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। टीम के भ्रमण के दौरान ‘बिहान’ राज्य कार्यालय से श्री वीकेश अग्रवाल, श्री सतीश ठाकुर तथा रायपुर के डीपीएम श्री विक्रम लोधी भी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *