हमर अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी
क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में ऑपरेशन थिएटर परिसर का किया लोकार्पण
रायपुर- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज रायपुर के राजातालाब हमर अस्पताल, जिला चिकित्सालय में हमर लैब और लालपुर स्थित क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने हमर अस्पताल और हमर लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और वहां की कार्यप्रणाली के बारे में प्रभारी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में पुनर्निर्मित ऑपरेशन थिएटर परिसर का लोकार्पण किया। रायपुर के सांसद श्री सुनील सोनी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी तीनों जगह भ्रमण के दौरान मौजूद थे।केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने राजातालाब हमर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए प्रचलित टोकन सिस्टम के बारे में पूछा। उन्होंने खुद टोकन डिस्पेंसर से टोकन निकालकर देखा। उन्होंने रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने वहां मॉडल टीकाकरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, महिला वॉर्ड, लेबर रूम और फॉर्मेसी का अवलोकन किया। उन्होंने हमर अस्पताल की प्रभारी अधिकारी डॉ. शाल्वी वर्मा को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. पवार ने हमर लैब के भ्रमण के दौरान पंजीयन काउंटर, सैंपल कलेक्शन काउंटर, आयुष्मान कक्ष, कियोस्क एवं सहायता केंद्र, बैक्टिरियोलॉजी लैब, हिमैटोलॉजी लैब, कल्चर कक्ष और कोल्ड कक्ष का अवलोकन किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री को हमर लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय शक्ति तिवारी ने बताया कि लैब में 120 तरह के जांच की सुविधा है। वर्ष-2022 में यहां 96 हजार 238 मरीजों के पांच लाख 80 हजार 952 टेस्ट किए गए हैं। वहीं वर्ष-2021 में एक लाख दो हजार 648 मरीजों के चार लाख 20 हजार 540 टेस्ट किए गए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने अच्छे कार्यों के लिए हमर लैब की डॉ. माधुरी वानखेड़े को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। हमर अस्पताल और हमर लैब के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.के. पामभोई, रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. पी.के. गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एस.के. भंडारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनंद साहू और शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...