रायपुर, 13 अक्टूबर 2024/ भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, रीता शांडिल्य को आयोग के अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।










