Google Analytics Meta Pixel सड़कें होंगी गड्ढा-मुक्त : PWD विभाग 1800 करोड़ खर्च करेगा, दिसंबर तक पूरा होगा काम! - Ekhabri.com

सड़कें होंगी गड्ढा-मुक्त : PWD विभाग 1800 करोड़ खर्च करेगा, दिसंबर तक पूरा होगा काम!

CG News: छत्तीसगढ़ की सड़के अब गड्ढा-मुक्त होने वाली है. क्योंकि रायपुर, बिलासपुर, जशपुर समेत लगभग 15 जिलों की 100 से ज्यादा सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा. लगभग नौ सौ किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इन क्षेत्रों में लोगों की यात्रा का समय 30 से 40 फीसदी तक कम हो जाएगा.

 

अब गड्ढा-मुक्त होंगी छत्तीसगढ़ की सड़कें, 1800 करोड़ होंगे खर्च

बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट में लगभग 18 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे. PWD सचिव कमलप्रीत सिंह ने हाल ही में लगातार तीन दिनों तक विभाग के कामकाज की समीक्षा कर अफसरों को काम में तेजी लाने के लिए कहा है. बैठक के दौरान उन्होंने सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण पर भी फोकस किया था.

 

विभाग के अफसरों के मुताबिक खेती-किसानी खत्म होने के बाद सड़कों का चौड़ीकरण करना काफी आसान होता है. इसलिए अब इस काम में किसी भी प्रकार की सुस्ती नहीं बरती जाएगी. अफसरों से स्पष्ट कहा गया है कि जिन जिलों में सड़क चौड़ीकरण के जितने भी प्रोजेक्ट हैं. उस पर तेजी से काम शुरु किया जाए.

 

दिसंबर तक पूरा होगा काम

स्थानीय परियोजनाओं में चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ सड़क चौड़ीकरण (17.4 किलोमीटर) भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 40.56 करोड़ है. रायपुर में शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के फोरलेन एवं चौड़ीकरण को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. इसी तरह 59 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के कोनी-मोपका बाइपास और 116 करोड़ 53 लाख रुपए लागत के 39 किमी लंबाई के नांदघाट-मुंगेली के चौड़ीकरण भी जल्द किया जाएगा.

Read Also  छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकान

 

वहीं रायपुर के तात्यापारा की सड़क को चौड़ा करने की योजना भी लंबित है, जिसमें चौड़ाई को 14.3 मीटर से 24.8 मीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है.

 

फिलहाल 37 प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

बताया गया है कि वर्तमान में छत्तीसगड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के 37 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इनमें से 11 प्रोजेक्ट की डीपीआर लगभग तैयार कर ली गई है. इनकी कुल लंबाई लगभग 1,131 किलोमीटर है और अनुमानित केंद्रीय स्वीकृति राशि 5,353 करोड़ है.

 

राज्य की सड़क नेटवर्क मजबूती के लिए केंद्र ने 11,000 करोड़ का पैकेज भी मंजूर किया है, जिसमें कई प्रमुख चौड़ीकरण और उन्नयन प्रोजेक्ट्स भी हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *