रायपुर। 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है। उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल सहित आला नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही स्वागत के लिए सड़क पर गुलाब के फूल भी बिछाए गए। कल राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आगमन हुआ था। इसके बाद आज सुबह प्रियंका गांधी भी पहुंच चुकी है।











