Google Analytics Meta Pixel मुंबई वर्ड पावर चैंपियनशिप में रोशन निषाद ने छठवां स्थान पाया - Ekhabri.com

मुंबई वर्ड पावर चैंपियनशिप में रोशन निषाद ने छठवां स्थान पाया

रायपुर, 27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी के कक्षा तीसरी के छात्र रोशन निषाद ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

रोशन निषाद ने इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया था। देश के विभिन्न राज्यों जैसे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद रोशन की यह सफलता विशेष महत्व रखती है। उनकी इस उपलब्धि में सहायक शिक्षक सुनीता यादव की अहम भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के चलते रोशन राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सका। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों को मुंबई में सम्मानित भी किया गया।

 

मुंबई यात्रा के दौरान रोशन ने पहली बार मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया। आधुनिक सुविधाओं से परिचित होना उनके लिए एक नया अनुभव रहा, जिसे उन्होंने सपने के साकार होने जैसा बताया।

 

यह उपलब्धि न केवल शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी, बल्कि पूरे जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन लीप फॉरवर्ड निहार शांति पाठशाला, मुंबई द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना है।

 

संस्था के प्रयासों से प्रदेश के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खिचरी स्कूल को राज्य में वर्ड पावर चैंपियनशिप का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां से हर वर्ष नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *