Google Analytics Meta Pixel रोस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा - Ekhabri.com

रोस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

वेलिंगटन। (एपी) न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर ने मौजूदा घरेलू सत्र के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है ।

बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाला दूसरा टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा । वह इसमें डेनियल विटोरी के 112 टेस्ट की बराबरी कर लेंगे ।

वह फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेलेंगे लेकिन आस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला और मार्च अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेंगे ।

नीदरलैंड के खिलाफ अपने गृहनगर हैमिल्टन में चार अप्रैल को होने वाला चौथा वनडे टेलर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा ।

उन्होंने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा ,‘‘ यह शानदार सफर रहा और मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर सका । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया के कुछ महान खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना सौभाग्य रहा । इतनी सारी यादें और दोस्ती की सौगात मिली है । लेकिन सभी अच्छी चीजें कभी खत्म होती ही है और मेरे लिये यह सही समय है ।’’

टेलर ने न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट और वनडे में मिलकर सर्वाधिक रन बनाये हैं । उन्होंने टेस्ट में 19 शतक समेत 7584 रन बनाये जो मौजूदा कप्तान केन विलियमसन के बाद सर्वाधिक हैं । वहीं वनडे में उन्होंने 8581 रन बनाये जिसमें 21 शतक शामिल हैं ।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में पहला टेस्ट खेला और 233 वनडे में से पहला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में खेला । उन्होंने 102 टी20 मैच भी खेले हैं और न्यूजीलैंड के लिये तीनों प्रारूपों में सौ से अधिक मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं ।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने उन्हें देश के महानतम क्रिकेटरों में से एक बताते हुए कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के मन में उनके लिये अपार सम्मान रहेगा । हम न्यूजीलैंड क्रिकेट में उनके योगदान के लिये धन्यवाद देते हैं ।’’

विलियमसन ने कहा ,‘‘ रोस लंबे समय से टीम का सदस्य है और क्रिकेट में अपने योगदान पर उसे गर्व होगा । वह शानदार खिलाड़ी है और उसके साथ विभिन्न प्रारूपों में इतनी साझेदारियों में शामिल रहना सुखद रहा । विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल उसमें से एक है ।’’

न्यूजीलैंड ने जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत को हराया था ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *