Google Analytics Meta Pixel RPF ने 4660 सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पद पर निकाली भर्ती - Ekhabri.com

RPF ने 4660 सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पद पर निकाली भर्ती

भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इनके लिए नोटिस 14 अप्रैल के दिन जारी किया था। नोटिस के अनुसार आवेदन 15 अप्रैल 2024 दिन से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं।

 

 

 

आरआरबी आरपीएफ के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rpf.indianrailways.gov.in. यहां से आवेदन भी कर सकते हैं। इन पदों का डिटेल भी पता कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 मई 2024 है. करीब एक महीने का समय रजिस्ट्रेशन के लिए दिया जाएगा। इस दौरान ही ऑनलाइन अप्लाई कर दें।

 

 

 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4660 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4208 पद कॉन्स्टेबल के हैं और बचे हुए 452 पद सब-इंस्पेक्टर के हैं। सब-इंस्पेक्टर पद पर काम करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। कॉन्स्टेबल पदों के लिए दसवीं या इसके समकक्ष परीक्ष पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए एज लिमिट 20 से 28 साल है और कॉन्स्टेबल पद के लिए 18 से 28 साल है।
इन पदों पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। जैसे ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन। एक चरण पार करने वाला ही अगले चरण में जाएगा। एक्स-सर्विसमैन को पीईटी टेस्ट नहीं देना होगा, लेकिन पीएमटी टेस्ट और डीवी राउंड में भाग लेना होगा।

 

 

 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, महिला कैंडिडेट्स और ईबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 250 रुपये है। अन्य कोई भी जानकारी या अपडेट ऊपर दी वेबसाइट से ले सकते हैं। सब-इंस्पेक्टर पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 35,400 रुपये महीना है। कॉन्स्टेबल पद पर चयनित होने पर माहीने की सैलरी 21,700 रुपये है। इसके अलावा और भी बहुत सी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *