Google Analytics Meta Pixel RRVUNL की PEKB और परसा खदानों ने सुरक्षा प्रदर्शन में कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए - Ekhabri.com

RRVUNL की PEKB और परसा खदानों ने सुरक्षा प्रदर्शन में कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए

अम्बिकापुर–उदयपुर, 29 जनवरी 2026।राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की परसा ईस्ट एवं कांता बासन (PEKB) ओपनकास्ट कोल माइन और परसा ओपनकास्ट कोल माइन ने ‘वार्षिक कोयला खदान सुरक्षा पखवाड़ा–2025’ में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। सुरक्षा, संचालन गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और तकनीकी मानकों के आधार पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों खदानों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

 

इस वर्ष का पुरस्कार वितरण समारोह SECL के बैकुंठपुर क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन DGMS के तत्वावधान में SECL और Non-SECL कंपनियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। समारोह में DGMS, DMS और DDMS स्तर के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

### PEKB खदान को ग्रुप-F श्रेणी में कई पुरस्कार

 

परसा ईस्ट एवं कांता बासन (PEKB) खदान ने ग्रुप-F (मेगा प्रोजेक्ट) श्रेणी में माइन वर्किंग, डंप मैनेजमेंट एवं रिक्लेमेशन और नियर-मिस रिकॉर्ड कीपिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, व्यवस्थित खनन पद्धतियों (SMP) और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के मूल्यांकन में खदान को द्वितीय स्थान मिला। समग्र प्रदर्शन के आधार पर PEKB को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

खदान के आउटसोर्सिंग पार्टनर M/s करमजीत सिंह लिमिटेड को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि PEKB खदान पिछले कई वर्षों से DGMS द्वारा आयोजित सुरक्षा प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आ रही है।

 

### परसा खदान का ग्रुप-D श्रेणी में प्रभावी प्रदर्शन

 

परसा ओपनकास्ट कोल माइन ने सुरक्षा पखवाड़ा में अपने पहले ही वर्ष में ग्रुप-D श्रेणी में माइन वर्किंग तथा डंप मैनेजमेंट एवं रिक्लेमेशन में प्रथम स्थान हासिल किया। SMP एवं SOP श्रेणी में खदान को द्वितीय स्थान तथा समग्र श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धियाँ खदान की संचालन अनुशासन, टीमवर्क और सुरक्षा-केंद्रित कार्यसंस्कृति को दर्शाती हैं।

Read Also  जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने गुरु खुशवंत साहेब को दी शुभकामनाएं

 

### नेतृत्व और तकनीकी नवाचार की अहम भूमिका

 

दोनों खदानों की इस सफलता का श्रेय सरगुजा क्लस्टर के नेतृत्व, साइट प्रबंधन और सुरक्षा टीम को दिया जा रहा है। सुरक्षा प्रक्रियाओं के सख्त अनुपालन, संचालन मानकों में सुधार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग ने इस प्रदर्शन को संभव बनाया है।

 

RRVUNL की खदानें वर्ष 2012 से सुरक्षा-प्रथम नीति के तहत कार्य कर रही हैं। PEKB खदान में Dozer Push Mining Technology, Slope Stability Radar Monitoring, Near-Miss Record System और उन्नत रिक्लेमेशन प्रैक्टिसेस को अपनाया गया है। पर्यावरण-अनुकूल खनन, सतत विकास और तकनीकी नवाचार RRVUNL की कार्यनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं।

 

कंपनी की दोनों खदानें आने वाले वर्षों में भी सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने, नई तकनीकों को अपनाने और जिम्मेदार खनन पद्धतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *