मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत बारातियों ने एक नगर पालिका कर्मचारी के घर में घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। यह घटना लोरमी नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 की है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका लोरमी में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर पदस्थ श्रवण ध्रुव के घर के बाहर एक शादी समारोह में बारातियों के बीच आपसी झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई थी। तभी श्रवण ध्रुव के बेटे ने छत से मोबाइल से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू की।
वीडियो बनाते देख बारातियों में से कुछ की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद गुस्साए बारातियों ने ध्रुव के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने दरवाजे, गमले, मोटरसाइकिल और अन्य घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
परिवार में फैली दहशत, अब तक गिरफ्तारी नहीं
हमले के समय घर के सदस्य दहशत में आ गए। श्रवण ध्रुव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोग बोले – कानून व्यवस्था पर उठते सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह सार्वजनिक समारोहों में नशे में हंगामा और बेकाबू बाराती कानून को हाथ में लेंगे, तो सामाजिक सौहार्द खतरे में पड़ जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...