नई दिल्ली। बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने आल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है। क्रिप्टो बाजार के लिए सप्ताह की शुरूआत बेहद खराब रही। सोमवार का दुनिया की टॉप-10 या कहें क्रिप्टोबाजार की ज्यादातर करेंसी बुरी तरह से टूटीं। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में इतनी जोरदार गिरावट आई कि इसका दाम अपने आॅल टाइम हाई से आधे से भी कम रह गया। इसके अलावा इथेरियम, बिनांस क्वाइन, एवलॉन्च, पोल्काडॉट समेत लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसियों की कीमत कम हो गई। सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में 5.35 फीसदी की गिरावट आई और इसका दाम 1,51,589 रुपये घटकर 26,86,957 रुपये रह गया। बता दें कि बीते साल नवंबर 2021 में बिटक्वाइन ने अपने आॅल टाइम हाई 68 हजार डॉलर के आंकड़े को छुआ था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आती गई। फिलहाल की बात करें तो बिटक्वाइन का दाम आधे से भी कम रह गया है। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 49.2 खरब रुपये पर आ गया है।
इथेरियम का भाव सात फीसदी टूटा
बीते 24 घंटे में बिटक्वाइन के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसका भाव 7.11 फीसदी या 14,924 रुपये कम होकर 1,95,046 रुपये रह गया है। इस कीमत पर इथेरियम का बाजार पूंजीकरण भी कम होकर 22.8 खरब रुपये रह गया है। हालांकि, टॉप-10 करेंसियों में शामिल टेथर क्वाइन एक मात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही जो कि हरे निशान पर कारोबार कर रही है। इसका दाम 0.30 फीसदी उछाल के साथ 81.92 रुपये हो गया है।
शीबा-पोल्काडॉट समेत ये करेंसी बेहाल
क्रिप्टो बाजार में मचे कोहराम के बीच सबसे ज्यादा नुकसान टॉप-10 में शामिन काडार्नो, शीबाइनु और पोल्काडॉट ने अपने निवेशकों को कराया। शीबा इनु क्वाइन में 12.77 फीसदी की जोरदार गिरावट आई और इसका दाम 0.000198 रुपये कम होकर 0.001352 रुपये रह गया। इसके अलावा काडार्नो में 11.23 फीसदी या 6.88 रुपये की कमी आई और इसका दाम 54.24 रुपये रह गया। पोल्काडॉट की बात करें तो इसकी कीमत में 11.69 फीसदी या 130 रुपये की कमी आई और यह घटकर 981.32 रुपये का रह गया।
ये क्रिप्टोकरेंसी भी लाल निशान पर
अन्य डिजिटल करेंसियों की बात करें तो लाइटक्वाइन की कीमत में 7.57 फीसदी की कमी आई है और इसका भाव टूटकर 7,134 रुपये रह गया, जबकि एवलॉन्च में 10.15 फीसदी गिरावट आई और यह कम होकर 3,994 रुपये की रह गई। वहीं दूसरी ओर सोलाना में 9.48 फीसदी, रिपल में 7.17 फीसदी, डॉजक्वाइन में 7.41 फीसदी और टेरा में 5.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...