मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित की समिति
रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से बेहतर, फिर भी प्रति परिवार रोजगार उपलब्धता के दिन बढ़ाये जाने की पर्याप्त संभावनायें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में अधिक से अधिक रोजगार मुहैया हो। उन्होंने इस हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी दी गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य में इसके अतिरिक्त भी 50 दिनों का रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में राज्य में ग्रामीण परिवारों को औसतन 42 दिन, वर्ष 2017-18 में 52 दिन और वर्ष 2018-19 में 57 दिन रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन बेहतर रहा है किन्तु छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जहां अधिकांश क्षेत्रों में एक ही फसल होती है, में प्रति परिवार रोजगार उपलब्धता के दिन बढ़ाये जाने की पर्याप्त संभावनायें है।
मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाने हेतु मुख्यसचिव की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की गई है। जिसमें अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और सचिव कृषि को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस समिति को 15 दिवस के अन्दर ग्रामीणों को वर्ष मेें अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...