रूस का यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले लगातार जारी है। राजधानी कीव में बिजली संयंत्र पर मिसाइल हमले में तीन और माइकोलईव में एक की मौत हो गई। जोरदार धमाकों के बाद उत्तरी कीव के आकाश में घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। कीव सहित कई शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि ठंड बढ़ने से पहले रूस बुनियादी सुविधाओं पर हमले कर यूक्रेन को अंधेर में धकेलकर शांति वार्ता को असंभव बनाना चाहता है।
कीव के मेयर विटाली क्लिस्चको ने कहा कि दो बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया। जिससे काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति के सहयोगी किरिलो टाइमोशेन्को ने बताया कि दो राकेट हमले से दक्षिणपूवी शहर नेप्रो में भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह दक्षिणी यूक्रेन के माइकोलईव में मिसाइल एक अपार्टमेंट पर आकर गिरी जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। रूसी सीमा से सटे खार्कीव में भी बिजली संयत्रों को निशाना बनाया गया। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेस्की ने रूस पर हवाई हमले से आतंकित करने और नागरिकों को मारने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले सोमवार को कीव और अन्य श्ाहरों में ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। जेलेंस्की ने टेलीग्राम मेसेजिग एप पर लिखा यूक्रेन आक्रांताओं के हमले का श्ािकार है। वे लगातार वह कर रहे हैं जो वह बेहतर कर सकते हैं, आतंकित करना और नागरिकों की हत्या। यह आतंकवादी देश्ा इसके अलावा और कुछ नहीं कर पाएगा।
ईरानी ड्रोन के इस्तेमाल के पर्याप्त साक्ष्य
अमेरिका द्वारा रूस को युद्ध अपराध के लिए जवाबदेह ठहराए जाने की चेतावनी के बाद रूस ने ताजा हमले किए हैं। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर ईरान के आत्मघाती कामिकाजे ड्रोन के इस्तेमाल के पर्याप्त साक्ष्य हैं। अमेरिकी विदेश्ा विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने प्रेसवार्ता कर यह दावा किया है। वहीं, यूक्रेन भी ने भी कहा है कि हमले में कामिकाजे ड्रोन बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये लक्ष्य पर निशाना लगाते हैं और उसके बाद नष्ट हो जाते हैं।
रूसी बमवर्षक विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 14 पहुंची
अभ्यास के दौरान रूसी बमवर्षक विमान सुखोई एसयू-34 के दुर्घटनाग्रस्त होकर अजोव सागर के तटीय शहर येयस्क में नौ मंजिला भवन पर गिरने के बाद लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। इंजन फेल होने के कारण विमान सोमवार को हवा में अनियंत्रित हो गया था और उसमें आग लग गई, इसके बाद वह रिहायशी इलाके में जा गिरा था। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...