Google Analytics Meta Pixel सदानंद शाही होंगे शंकराचार्य यूनिवर्सिटी के कुलपति - Ekhabri.com

सदानंद शाही होंगे शंकराचार्य यूनिवर्सिटी के कुलपति

भिलाई। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. सदानंद शाही भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति होंगे। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। प्रोफेसर शाही को 2017 में बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का भी कुलपति नियुक्त किया गया था। विवाद के बाद वह आदेश रद्द हो गया था।

प्रो. सदानंद शाही की नियुक्ति पर 2017 में बड़ा बवाल हुआ था। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के ही एक पूर्व छात्र ने प्रो. शाही के खिलाफ राजभवन को शिकायत भेजी थी। इसमें कहा गया था कि वे कुलपति नियुक्त होने की योग्यता नहीं रखते हैं। उसके आधार पर राजभवन ने एक तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच सौंपी थी। एनएसयूआई और कांग्रेस ने इसे साजिश बताते हुए प्रो. शाही के समर्थन में कैंपस में प्रदर्शन तक किया था। बाद में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई 2017 में राजभवन ने प्रो. शाही की नियुक्ति रद्द कर दिया था।

प्रो. सदानदं शाही BHU में भोजपुरी अध्ययन केंद्र के संस्थापक और संयोजक हैं। उन्होंने हिन्दी की भक्ति काव्य परंपरा पर विस्तृत अध्ययन-लेखन किया है। संत कबीरदास, रैदास और पल्टूदास पर उनका काम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने साखी, भोजपुरी जनपद, कर्मभूमि और दीक्षा नाम की पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। वह साऊथ एशिया इंस्टिट्यूट हाईडेलबर्ग जर्मनी में फेलो रहे हैं और इटली के तूरिनो यूनिवर्सिटी में व्याख्यान व कविता पाठ कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...