Google Analytics Meta Pixel सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता - अरुण साव   - Ekhabri.com

सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता – अरुण साव  

रायपुर, 13 दिसंबर 2024: उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज नमस्ते (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के तहत 38 सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित की। रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और देशहित में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों का कल्याण सरकार की जिम्मेदारी है।  

IMG 20241213 WA0041
IMG 20241213 WA0041

अरुण साव ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत और गंभीरता से किया गया काम ही व्यक्ति को ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवार से आने वाले व्यक्ति ने देश का नेतृत्व करते हुए ऐसी योजनाओं की शुरुआत की, जो 70 वर्षों में किसी ने नहीं सोची थीं।

 

सुरक्षा और शिक्षा पर जोर

सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का दायित्व छत्तीसगढ़ सरकार निभा रही है। साव ने सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपनी आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पीपीई किट का सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे कार्यस्थल पर सुरक्षा का माहौल बनेगा।

 

नमस्ते योजना का उद्देश्य

कार्यक्रम में बताया गया कि नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करना, सफाई कार्यों का यंत्रीकरण करना और सफाई कर्मचारियों को स्थायी आजीविका प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ में राज्य शहरी विकास अभिकरण (सुडा) के माध्यम से 169 नगरीय निकायों में 711 सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट दी जा रही है।

Read Also  योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

 

उपकरणों की सूची

किट में दो जोड़ी ड्रेस के साथ गम बूट, हेलमेट, ग्लव्स, मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा शामिल है। कार्यक्रम में सुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पांडेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत कुमार, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम द्वारा इसे लागू किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *