Google Analytics Meta Pixel सहसपुर लोहारा कॉलेज को 50 लाख की सौगात, एआई पर विजय शर्मा की खास सलाह - Ekhabri.com

सहसपुर लोहारा कॉलेज को 50 लाख की सौगात, एआई पर विजय शर्मा की खास सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा स्थित शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल और 5 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। इस दौरान आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें अनुशासन, मेहनत तथा आधुनिक तकनीक के सही इस्तेमाल के जरिए भविष्य संवारने की सलाह दी।

### एआई का इस्तेमाल करें, लेकिन उस पर निर्भर न रहें

युवा शक्ति संवाद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सफलता के लिए परिणाम की चिंता करने के बजाय मेहनत और तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का ज्ञान समय की मांग है, लेकिन युवाओं को तकनीक पर पूरी तरह निर्भर होने के बजाय उसका सही उपयोग करना सीखना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को चैटजीपीटी, क्लॉड, परप्लेक्सिटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स और सोशल मीडिया की तकनीकी समझ विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन तकनीकों का इस्तेमाल अपनी क्षमता और ज्ञान बढ़ाने के लिए करना चाहिए, ताकि वे तकनीक के उपयोगकर्ता बनें, न कि उसके अधीन हो जाएं।

### कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग की तैयारी

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कवर्धा क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब महाविद्यालयों में भी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पीएससी, एसएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Read Also  नितिन गडकरी ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ

उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के करियर निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, धैर्य और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने से सफलता की राह आसान होती है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि पहचानकर उसी दिशा में ज्ञान और कौशल विकसित करना चाहिए।

### कॉलेज को बेहतर बनाने में विद्यार्थी भी निभाएं भूमिका

विजय शर्मा ने कॉलेज को विद्यार्थियों का अपना संस्थान बताते हुए कहा कि जिस तरह दीपावली पर लोग अपने घरों को सजाते और संवारते हैं, उसी तरह विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलकर अपने कॉलेज को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म में आने और अनुशासन बनाए रखने की सराहना की। साथ ही प्राचार्य और प्राध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगरपालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, शाकंभरी बोर्ड के सदस्य संतोष पटेल, लाला राम साहू, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, नगरपालिका सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष सरिता मिश्रा, जिला पंचायत सभापति मनीराम साहू और नगरपालिका सहसपुर लोहारा के उपाध्यक्ष हेमंत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *